Optical Illusion: क्या 9 सेकंड में तस्वीर में छिपी हरी मछली को खोज पाएंगे आप

Optical Illusion: दिमाग हमारे शरीर का ऐसा भाग है, जिसे एक्टिव रखने के लिए नियमित तौर पर एक्सरसाइज कराने की जरूरत होती है। इसके लिए आपको इंटरनेट पर कई गेम्स मिल जाएंगे, जिनकी मदद से दिमाग की एक्सरसाइज कराने में मदद मिल सकती है। ब्रेन टीजर, ऑप्टिकल इल्यूजन और पजल्स इसके कुछ उदाहरण हैं, जो इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। साथ ही, इन गेम्स से आपकी याददाश्त भी मजबूत होती है। इन सभी गेम्स में ऑप्टिकल इल्यूजन एक ऐसा गेम है, जो आपके दिमाग के साथ-साथ आपकी आंखें कितनी तेज हैं, इसका पता लगाने में आपकी मदद कर सकता है।

ऑप्टिकल इल्यूजन एक ऐसा गेम है, जिसकी रेगुलर प्रैक्टिस से ही आप इसमें माहिर बन पाएंगे। यह गेम इसलिए भी फायदेमंद है क्योंकि इसकी मदद से आप अपनी ऑब्जरवेशनल स्किल्स भी टेस्ट कर सकते हैं। आइए देखते हैं आज का चैलेंज क्या है। आज का ऑप्टिकल इल्यूजन काफी मजेदार है, जिसे सॉल्व करना आसान नहीं होने वाला। आपके सामने एक तस्वीर दी गई है, जिसमें समुद्र के नीचे का चित्र है। इसी तस्वीर में कहीं पर एक छोटी हरे रंग की मछली छिपी है, जिसे ढूंढ़ना आपका आज का चैलेंज है। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपको 9 सेकंड का समय मिलेगा। अगर आपने यह ऑप्टिकल इल्यूजन हल कर लिया, तो मान लीजिएगा कि आपकी आंखें काफी तेज हैं।

ऐसे करें हल…

ऑप्टिकल इल्यूजन को हल करने का सबसे आसान तरीका है, तस्वीर को बाईं ओर से देखना शुरू करें और जल्दी-जल्दी अपनी नजरों को दौराते हुए दाईं ओर देखें। इस तरह आप आसानी से कुछ ही सेकंड में ऑप्टिकल इल्यूजन में दी हुई समस्या को हल कर पाएंगे।

क्या जवाब खोजने में सफल हुए?

इस चुनौती को हल करने में सफल हो गए हैं, तो आपको बहुत-बहुत बधाई। आपकी ऑब्जरवेशनल स्किल्स काफी तेज है। लेकिन अगर आप उस मछली को नहीं खोज पाए हैं, तो तस्वीर के दाईं ओर ध्यान से देखें। दो पहाड़ों के बीच आपको छिपी हुई हरी मछली नजर आ जाएगी। आप इसे आसानी से खोज पाएं। इसलिए हमने इसे हाइलाइट भी कर दिया है।