[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

CG NEWS:विश्व पर्यावरण दिवस पर अदाणी पावर लिमिटेड ने शुरू की हरित पर्यावरण पहल, 80 हजार पौधे लगाएंगे…

CG NEWS:विश्व पर्यावरण दिवस पर अदाणी पावर लिमिटेड ने शुरू की हरित पर्यावरण पहल, 80 हजार पौधे लगाएंगे…

रायगढ़,10जून 2025(वेदांत समाचार) : विश्व पर्यावरण दिवस पर अदाणी पावर लिमिटेड रायगढ़ ने ‘वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण का अंत’ थीम पर ‘हरित पर्यावरण पहल’ की शुरुआत की। इस पहल के तहत वर्ष 2025-26 तक कुल 80 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से 75 हजार पौधे संयंत्र परिसर में और 5 हजार पौधे आसपास के गांवों में लगाए जाएंगे। गुरुवार को संयंत्र परिसर में 500 से अधिक पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत हुई। अदाणी पावर रायगढ़ ‘सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री’ प्रमाणित संस्था है। कार्यक्रम में प्लास्टिक प्रदूषण कम करने के लिए जूट बैग बांटे गए। साथ ही जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रश्नोत्तरी और स्लोगन प्रतियोगिता भी हुई।

इस मौके पर चीफ बिजनेस ऑफिसर सुधाकर टंडन, प्रोजेक्ट हेड सुरोंजित मंडल, ओ एंड एम हेड शशधरा दास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अदाणी फाउंडेशन की ओर से शासकीय स्कूलों के 150 बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने धरती, पेड़-पौधे और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर चित्र बनाए। इससे उनके मन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ी। गांवों की खाली जमीनों पर पौधारोपण के लिए स्कूलों के बच्चों ने बीज बॉल तैयार किए। यह वैज्ञानिक और पर्यावरण अनुकूल विधि है, जिससे पौधे प्राकृतिक रूप से विकसित होंगे। शाला परिसरों, ग्राम पंचायतों और गांवों में भी पौधारोपण अभियान चलाया गया। इसमें छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। महिला स्वयं सहायता समूहों और किसानों ने भी इस अभियान में भाग लिया।

[metaslider id="133"]

Vedant samachar