Vedant Samachar

CG BREAKING:शहीद एएसपी आकाश राव गिरपूंजे की अंतिम यात्रा निकली, वीडियो

Vedant samachar
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह ने सुकमा में हुए आईईडी विस्फोट में अपनी जान गंवाने वाले सुकमा एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे को श्रद्धांजलि दी।

कोंटा में हुए नक्सली आईईडी ब्लास्ट में शहीद एएसपी आकाश राव गिरपूंजे की अंतिम यात्रा रायपुर कुशालपुर स्थित निज निवास से निकली। “जब तक सूरज चांद रहेगा, आकाश तेरा नाम रहेगा” के नारों” के साथ उनकी यात्रा में कलेक्टर, निगम आयुक्त, सीईओ जिला पंचायत सहित जिला अधिकारी, परिवारजन तथा बड़ी संख्या में जनसमूह शामिल।

सुकमा में नक्सल IED ब्लास्ट में शहीद आकाश राव गिरिपुंजे रायपुर के रहने वाले थे। वह सुकमा में एडिशनल एसपी के पद पर पदस्थ थे। रायपुर के कुशालपुर इलाके में उनका पूरा परिवार रहता है। उनके माता-पिता पत्नी दो छोटे बच्चे यहीं रहते थे। आज यानी मंगलवार को महादेवघाट स्थित मुक्तिधाम में सुबह 10.30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बुधवार को शहीद ASP की 6 साल की बेटी नव्या का जन्मदिन है। पूरा परिवार इस जन्मदिन को सेलिब्रेट करने की तैयारी में लगा हुआ था। आकाश भी सुकमा से बेटी के जन्मदिन में आने वाले थे मगर अब सब कुछ बदल चुका है।

Share This Article