Vedant Samachar

CG NEWS:गुरुकुल पब्लिक स्कूल में एडवेंचर समर कैंप शुरू, 300 बच्चों ने लिया हिस्सा

Vedant samachar
2 Min Read

कवर्धा,08जून 2025(वेदांत समाचार) । गुरुकुल पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए सात दिवसीय एडवेंचर ग्रीष्मकालीन कैंप की शुरुआत हुई। यह कैंप 14 जून तक चलेगा और विद्यार्थियों को रोमांच, कौशल और रचनात्मकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का अनुभव प्रदान करेगा।

प्रथम दिवस का उद्घाटन विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य द्वारा किया गया। विद्यार्थियों का कुमकुम तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कैंप में कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्र-छात्राएं तीन वर्गों में शामिल किए गए हैं:
वर्ग A: कक्षा 1-2
वर्ग B: कक्षा 3-5
वर्ग C: कक्षा 6-8

प्रमुख गतिविधियाँ:
रोप क्लाइंबिंग, माउंटेन क्लाइंबिंग, जिप लाइनिंग, कमांडो ट्रेनिंग
क्ले आर्ट, कोडिंग, मेहंदी, म्यूजिक एंड डांस, एजुकेशनल गेम्स

स्पोर्ट्स और फन गेम्स, स्वीमिंग पूल पार्टी, थ्री डी शो, स्केटिंग नृत्य, संगीत, आर्ट एंड क्राफ्ट, और कौशल विकास पर आधारित मनोरंजन गतिविधियाँ

इस कैंप का आयोजन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्कूल परिसर में किया जा रहा है। खास बात यह है कि किसी भी स्कूल के विद्यार्थी इस कैंप में भाग ले सकते हैं और अपनी रुचियों के अनुरूप प्रतिभा को दिशा दे सकते हैं। पहले दिन लगभग 300 विद्यार्थियों ने जोश और उल्लास के साथ भागीदारी की, जिससे माहौल उमंग और रचनात्मकता से भर गया।

संस्था के अध्यक्ष, पदाधिकारीगण और प्रभारी प्राचार्य ने इस कैंप के सफल आयोजन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पहल बच्चों को व्यक्तित्व निर्माण, आत्मविश्वास और टीम भावना जैसे गुणों से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगी।

Share This Article