[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

हैदराबाद से रायपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में 6 जून की शाम को एयर कंडीशनर अचानक बंद हो गया,घंटों तक यात्री परेशान हुए…

हैदराबाद से रायपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में 6 जून की शाम को एयर कंडीशनर अचानक बंद हो गया,घंटों तक यात्री परेशान हुए…

रायपुर,07जून 2025(वेदांत समाचार)। हैदराबाद से रायपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में 6 जून की शाम को एयर कंडीशनर अचानक बंद हो गया। इस घटना से फ्लाइट में सवार सभी यात्री गर्मी से परेशान हो गए। कोरबा निवासी अंकित अग्रवाल और उनके साथियों ने बताया कि यात्रा के दौरान एसी बंद होने से यात्रियों को परेशानी होती रही। हैदराबाद से रायपुर की दूरी 560 किलोमीटर तक सभी परेशान रहे। फ्लाइट में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी सवार थे। कुछ गंभीर बीमारी से पीड़ित यात्री भी थे, जिन्हें विशेष परेशानी हुई। यात्रियों ने एयरपोर्ट प्रबंधन पर नाराजगी जताई है और टिकट का पैसा वापस करने की मांग की है। रायपुर के स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद यात्रियों ने सिविल एविएशन विभाग में शिकायत दर्ज कराई। विशेषज्ञों के मुताबिक, फ्लाइट में एयर कंडीशनर का खराब होना सुरक्षा की दृष्टि से भी गंभीर मामला है। यात्रियों ने एयरलाइन प्रबंधन से मुआवजे की मांग की है।

[metaslider id="133"]

Vedant samachar