Vedant Samachar

महासमुंद क्राइम :उड़ीसा से MP ले जा रहे थे 36 लाख का गांजा दो तस्कर गिरफ्तार…

Vedant samachar
1 Min Read

महासमुंद,06जून 2025(वेदांत समाचार)। जिले के सिंघोड़ा पुलिस ने 36 लाख रुपए के अवैध गांजा परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि गांजा उड़ीसा से इंदौर मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था। जिले के सिंघोड़ा पुलिस ने 36 लाख रुपए के अवैध गांजा परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि गांजा उड़ीसा से इंदौर मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, सिंघोडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोगों द्वारा एक आईचर वाहन क्रमांक सीजी 04 पी ई 9434 से एन एच 53 रेहटीखोल के रास्ते गांजा की तस्करी की जा रही है, जिसे पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की टीम ने नाके बंदी कर पकड़ा है।

गिरफ्तार आरोपियों में राजेश उर्फ राजू जाट इंदौर मध्यप्रदेश निवासी और बलवेश नाथ देवास मध्य प्रदेश निवासी से 240 किलो गांजा जिसकी कीमत 36 लाख रुपए बताई जा रही है।

Share This Article