Vedant Samachar

KORBA NEWS:नाली खोदाई ज्वाइंटर से जा रहा दूषित पानी नलों में…

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा,06जून 2025(वेदांत समाचार)। मानसून पूर्व कटघोरा में नालियों की सफाई के लिए खोदाई का काम भी चल रहा है। इस चक्कर में एक जगह ज्वाइंटर के पास भी खोदाई होने से दूषित पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। दूसरी ओर नगर पालिका के सीएमओ का कहना है कि ऐसी कोई जानकारी या शिकायत हमारे पास नहीं आई है।

खबर मिली कि कटघोरा में न्यू दिल्ली स्वीट्स के पास एक जगह नाली की खोदाई नगर पालिका ने कराई है। इसी हिस्से में नीचे से शहर की पाइप लाइन गुजरती है। यहां इसका ज्वाइंटर भी है। बताया गया कि खोदाई के दौरान लापरवाही होने से नाली का पानी ज्वाइंटर के जरिए पाइप से होते हुए लोगों के नलों तक पहुंच रहा है। कुछ क्षेत्रों में लोगों ने पानी की क्वालिटी पर गौर किया। मीडिया तक यह बात पहुंचाई। लोग चाहते हैं कि इस समस्या का समाधान किया जाए ताकि जलजनित बीमारी को रोका जा सके।

Share This Article