[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

KORBA NEWS:ट्रैफिक रूल्स का पालन कोरबा क्षेत्र में नहीं करने वालों पर शामत आ रही चेतावनी की उपेक्षा, पहियों पर लगाया लॉक…

कोरबा,06जून 2025(वेदांत समाचार)। ट्रैफिक रूल्स का पालन कोरबा क्षेत्र में नहीं करने वालों पर शामत आ रही है। क्रमबद्ध रूप से पुलिस की कार्रवाई जारी है। पीएच रोड सहित कई स्थान पर एक्शन लेते हुए कई गाडिय़ों पर लॉक लगा दिए गए जो नो पार्किंग जोन में खड़ी हुई थी।बेतरतीब पार्किंग से हर रोज समस्याएं खड़ी हो रही है और लोग परेशान हो रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों लगातार समझाइश दी। नहीं मानने पर कार्रवाई शुरू की गई। बताया गया कि पीएच रोड, मेन रोड निहारिका और अन्य स्थानों पर इस तरह की कार्रवाई करते हुए गाडिय़ों में लॉक लगाया गया और जुर्माना वसूल किया गया।इस कार्रवाई को एएसआई रामनारायण रात्रे, ईश्वरी लहरे, मनोज राठौर, हेड कांस्टेबल संतोष सिंह, नीतू श्रीवास्तव, सुभाष, आशीष, पवन, लखन, मेहमान कुर्रे, राम पाटिल, जितेश, लीलाधर चंद्र और अरुण दिलेश्वर ने अंजाम दिया। यह कार्रवाई आगे भी होगी। ट्रैफिक एएसआई मनोज राठौर ने बताया कि समस्याग्रस्त क्षेत्रों में लाउड स्पीकर से एलाउंस करते हुए चालकों को सचेत किया जा रहा है।

[metaslider id="133"]