Gold- Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना तो बढ़ गए चांदी के दाम, चेक करें आपके शहर में क्या है सोने की कीमत

मंगलवार को देशभर में सोने-चांदी के ताजा दाम जारी हो गए हैं। यह कीमत वैश्विक बाजार में सोने और चांदी की कीमतों के आधार पर तय किया गया है। आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। अगर आप भी गोल्ड या सिल्वर खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको एक बार अपने शहर के लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लेना चाहिए।

सोने की कीमतों में गिरावट

मंगलवार को सोने की कीमत 121 रुपये गिरकर 62,170 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 121 रुपये या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,170 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें 14,771 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोना 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,038.60 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

आपके शहर में क्या है सोने की कीमत

गुड रिटर्न की वेबसाइट के अनुसार सोने की कीमतें इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 63,220 रुपये है।
  • जयपुर में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 62,770 रुपये है।
  • पटना में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम 62,670 रुपये है।
  • कोलकाता में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम 62,620 रुपये है।
  • मुंबई में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम 62,620 रुपये है।
  • बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 62,620 रुपये का है।
  • हैदराबाद में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 62,620 रुपये का है।
  • चंडीगढ़ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 62,770 रुपये है।
  • लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 62,770 रुपये है।