उम्मीदें 2024: नए साल पर राजस्थान में खुलेगा नौकरियों का पिटारा, होगी बंपर भर्तियां, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

राजस्थान के युवाओं के लिए आने वाला साल खुशियों से भरा हो सकता है। इस वर्ष में विभिन्न भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर की जाए सकती हैं, इनमें- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) राजस्थान मदरसा बोर्ड और राजस्थान लोकल सेल्फ गवर्नमेंट की वैकेंसीज शामिल हैं।

दरअसल, इनके आधिकारिक नोटिफिकेशन अक्टूबर में जारी किए गए थे, लेकिन राज्य में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के चलते आचार संहिता के चलते रोक लगा दी गई थी। चूंकि अब राज्य में सरकार बन चुकी है। राज्य के नए सीएम भजन लाल शर्मा ने प्रदेश की कमान संभाल ली है। इसके बाद से उम्मीद जताई जा रही है कि अब आचार संहिता के चलते इन वैकेंसीज पर लगी रोक हटाकर जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

इतने पदों पर होनी हैं नियुक्ति

राजस्थान मदरसा बोर्ड की ओर से अनुदेशक और कंप्यूटर अनुदेशक के कुल 6843 पदों की नियुक्ति होनी हैं। इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 4 अक्टूबर को जारी किया गया था। हालांकि, आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर से 25 नवंबर 2023 तक आयोजित की जानी थी। लेकिन फिर इसे रोक दिया गया था। इसी तरह से

इसके साथ ही, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने भी पशु परिचर (Animal Attendant) समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली थी। इसके लिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन अक्टूबर में रिलीज हुआ था। लेकिन यह भी चुनाव और आचार संहिता के चलते टाल दिया गया था।