अश्वजीत गायकवाड़ और उसके साथी गिरफ्तार

ठाणे ।  महाराष्ट्र के ठाणे में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्रिया सिंह ने अपने कथित प्रेमी और एक वरिष्ठ अधिकारी के बेटे पर रेंज रोवर कार से कुचलने और जान से मारने की कोशिश के आरोप लगाये थे। इस मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई की है। ठाणे पुलिस की एसआईटी ने अश्वजीत गायकवाड़ और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रिया ने जितने लोगों पर आरोप लगाया था, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। ठाणे पुलिस कमिश्नर जैजित सिंह ने बताया कि कासारवडवली पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में अश्वजीत गायकवाड़, रोमिल पाटील और सागर शेडगे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से एक स्कार्पियो और एक लैंड रोवर डिफेंडर कार जब्त की है।