Christmas 2023: क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए रम केक है आन डिमांड

बिलासपुर,18 दिसम्बर । क्रिसमस सेलिब्रेशन हो और उसमें केक की मिठास न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। इसी वजह से अभी से विभिन्न प्रकार के फ्लेवर वाले स्वादिष्ट केक की डिमांड अभी से बढ़ गया है। इसमें भी सबसे ज्यादा डिमांड रम केक की है। ऐसे में अभी से क्रिसमस पर्व के लिए केक की एडवांस बुकिंग होने लगी है। क्रिसमस के लिए सबसे खास केक रम व प्लम केक होता है, क्योंकि दोनों केक में एल्कोहल का उपयोग किया जाता है और इसे बनाने में लंबा समय लगता है। ऐसे में केक के ये दोनों फ्लेवर क्रिसमस के दिन मसीही समाज के लोगों के घरों में मिलता है। वहीं इन केक को बनने में लंबा समय लग जाता है, क्योंकि कई प्रकार के नटस, एल्कोहल और अन्य सामाग्री कम से कम एक महिने पहले मिलाकर रखा जाता है।

क्रिसकम के एक दिन पहले इसे केक का रूप दिया जाता है। ऐसे में इन दोनों फ्लेवर के केक के लिए एडवांस बुकिंग करा लिया गया है, ऐसे में इन्हें पर्व के दिन यह केक आसानी से मिल जाएगा। इसी तरह ज्यादातर मसीहीजन रम केक घर में ही बनाते हैं, इसमें उन्हें काफी मेहनत करना पड़ता है, जिसका पिपरेशन पर्व के एक महिने पहले से किया जाता है। ऐसे में अभी घरों के साथ ही बेकरी में केक की डिमांड बढ़ गई है।

इन केक की भी डिमांड

केक चाहे कोई भी फ्लेवर के रहें, सभी बेहद स्वादिष्ट बनते हैं। रम व पल्म केक के साथ ही क्रिसमस के लिए चीस केक, ब्लू बेरी, वाइट फारेस्ट, रेड वेलवेट, चाकलेट केक, ब्राउनी केक, बेल्जियम चाकलेट, हेजलनट, बटर स्काच, पाइनापल, रेनबो, वालनट, आलमंड केक के साथ अन्य केक की भी खूब डिमांड बनी हुई है।

आकर्षक रूप से सजाए जा रहे केक

इस त्योहारी सीजन के लिए केक को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। इसमें क्रिसमस चोको-स्मैश केक को आकर्षक रूप से तैयार किया जाता है। इसी तरह अन्य केक को भी बहुत सुंदर ढंग से सजाए जा रहे हैं, जो देखने में भी मनमोहक और खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं। इस बार बाजार में क्रिसमस के लिए रंग-बिरंगे केक भी आएं हैं।

यह है प्लम केक की कहानी

परांपरागत रूप से क्रिसमस की पूर्व संध्या पर दावत के लिए दलिया जैसा व्यंजन पकाया और खाया जाता है। दलिया प्लम या प्रून, जई, मसालों और शहद के साथ सूखे फलों के मिश्रण से बनाया जाता रहा है और इसे ही क्रिसमस का दादा या प्लम केक कहा जाता है। समय के साथ अधिक से अधिक सामग्रियां दलिया में शामिल किया जा रहा है।

दो से पांच पाउंड तक के केक हैं खास

क्रिसमस में तो हर मसीही जन के घर में केक रहता है जो केक खाकर और उसे बांटकर पर्व की खुशी बांटते है। ऐसे में घरों में दो से पांच पाउंड तक के केक को ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमे सिंगल, डबल व ट्रिपल स्टोरी तक के केक बनाए जाते है।