छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : सरगुजा संभाग के सभी जिलों में जबरदस्त ठंड

रायपुर, 15 दिसंबर । छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने लगी है।गुरुवार को रायपुर शहर का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री रहा । माना एयरपोर्ट में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रिकार्ड किया गया है।

सरगुजा संभाग की बात करें तो यहां के सभी जिलों में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। जिसमें सबसे न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

बढ़ती ठंड को देखते हुए रायपुर नगर निगम जगह -जगह अलाव जलाने की व्यवस्था कर रहा है।रायपुर में 15.5, माना एयरपोर्ट में 13.6, बिलासपुर में 14, पेंड्रा रोड में 10, जगदलपुर में 13.2, दुर्ग में 13.4, राजनांदगांव में 14.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में ठंडी हवाओं का आगमन होने लगा है। इसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ हो चुका है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानी सिराज खान का कहना है कि 16 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इसके असर से पूर्व की ओर जाने के बाद उत्तरी हवाओं के अच्छे गहराई तक चलने के कारण 19 से 22 दिसंबर तक मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट की संभावना है। कई जगहों पर तापमान 10 डिग्री से नीचे आ सकता है। ऐसी स्थिति में शीतलहर चलने की संभावना है।