SAD NEWS : मशहूर पॉप सिंगर का निधन, बेहद ही कम उम्र में ली अंतिम सांस, इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर

हिंदी और मराठी सिनेमा का मशहूर अभिनेता रवींद्र बेर्डे के निधन के बाद अब दक्षिण अफ्रीका की म्यूजिक आइकन जहरा के निधन की खबर ने फैंस को चौंका कर रख दिया है। जहरा ने महज 36 साल की उम्र में ही दुनिया से अलविदा कह दिया।

बता दें कि जहरा लीवर संबंधी जटिलताओं के कारण अस्पताल में भर्ती थीं। उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर उनकी मौत की पुष्टि की, लेकिन कोई कारण नहीं बताया है। बता दें कि दक्षिण अफ्रीकी पॉप गायिका जहरा का असली नाम बुलेलवा था। जहरा एक शानदार गायिका और गीतकार थीं। उनके दिल छू लेने वाली आवाज और गीत फैंस के दिलों पर राज करते हैं।