CG News :कवर्धा में हारे अकबर, पंडरिया में भी खिला कमल…

कवर्धा ,03 दिसम्बर  कबीरधाम जिले की दोनों विधानसभा सीटों पंडरिया और कवर्धा के नतीजे आ गए हैं। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक व मंत्री मोहम्मद अकबर को हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा ने मंत्री अकबर को 41 हजार 376 मतों से हराया है।

खास बात यह है कि वर्ष 2018 के चुनाव में मोहम्मद अकबर 60 हजार मतों से जीते थे। लेकिन इस बार करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसी प्रकार पंडरिया में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। यहां से कांग्रेस के नीलू चन्द्रवंशी को भाजपा की भावना बोहरा ने करीब 28 हजार वोटों से हराया है।