CG News :उमेश ने खोला कांग्रेस का खाता, 22 हजार वोटों से दर्ज की जीत

रायपुर,03 दिसम्बर । मतगणना में भाजपा बढ़त बनाए हुए है। कई सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, तो कई सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं। खरसिया से कांग्रेस प्रत्याशी व केबिनेट मंत्री उमेश पटेल ने कांग्रेस का खाता खोल दिया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी महेश साहू (भाजपा) को लगभग 22,192 वोटों से हरा दिया है। आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।