CG News :गुरुनानक देव जी की जयंती पर गुरुद्वारों में गूंजी गुरूवाणी

दुर्ग,28 नवंबर ।  सिक्खों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी की 554वीं जयंती सोमवार को शहर में सिक्ख समाज ने पूरे उत्साह के साथ मनाई। इस अवसर पर स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। जहां सुबह से ही गुरुग्रंथ साहेब के दर्शन के लिए सिक्ख समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों की कतारें लगी रही। अखंड पाठ की समाप्ति उपरांत हुजूरी रागी जत्था द्वारा भजन-कीर्तन के माध्यम से गुरुनानक देव जी के मानवता के संदेशों को दोहराया गया।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, पूर्व सभापति राजकुमार नारायणी, युवा कांग्रेस नेता संदीप वोरा, सुमीत वोरा के अलावा कांग्रेस,भाजपा व अन्य राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि दर्शन के लिए गुरुद्वारा पहुंचे। उन्होंने मत्था टेककर गुरूनानक देव जी से प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए कामना की और सिक्ख समाज के लोगों को गुरूनानक देव जी की जयंती की बधाई दी। दोपहर में गुरुद्वारा में गुरू के अटुट लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें सिक्ख समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने लंगर ग्रहण कर पुण्यलाभ प्राप्त किया।

जयंती समारोह में गुरुद्वारा श्री गुरूसिंह सभा के प्रधान अरविंदर सिंह खुराना, महासचिव दलप्रीत सिंह भाटिया, जितेंदर सिंह,सुखदेव सिंह (राजू),प्रिंस कब्बरवाल, गुरविंदर सिंह, जितेन्द्र सिंह,अवतार सिंह रंधावा,हरविंदर सिंह, सुरेन्दर सिंह कब्बरवाल,गुरदीप सिंह (राजा),संदीप सिंह कोंडल, सतनाम कौर विरदी, मनिंदर सिंह, राजेन्दर पाल अरोरा,खालसा एजुकेशन सोसायटी के सचिव गुलबीर सिंह भाटिया,खालसा स्कूल मैनेजमेंट अध्यक्ष राजेन्द्र पाल सिंह भाटिया,सचिव हरमीत सिंह भाटिया,तरसेम सिंह ढिल्लन,कुलवंत सिंह भाटिया, भाजपा नेता सतविंदर सिंह,एमआईसी सदस्य मनदीप सिंह भाटिया,पूर्व पार्षद फत्तेसिंह भाटिया,गुरुदीप सिंह भाटिया, महेन्द्र सिंह खालसा,राजू भाटिया, वृंदावन रेस्टारेंट पुलगांव के संचालक बिट््टू अरोरा, इंदरजीत सिंह भाटिया, देवेन्दर सिंह भाटिया, भूपेन्दर सिंह, राजेन्दर सिंह, रिमपाल सिंह,जसपाल सिंह के अलावा बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।