प्रेक्षक तापस राय ने स्ट्रांग रूम सहित सामग्री वितरण कार्य का अवलोकन किया

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 16 नवंबर 2023 I सारंगढ़ विधानसभा-17 के सामान्य प्रेक्षक तापस राय ने मंडी परिसर स्थित स्ट्रांग रूम जाकर मतदान कार्मिकों के द्वारा प्राप्त कर रहे मतदान सामग्री (ईवीएम, व्हीव्हीपैट एवं अन्य) का अवलोकन किया। तापस राय ने रिटर्निंग अधिकारी सारंगढ़ मोनिका वर्मा से मशीनों की जानकारी लिया।

प्रेक्षक तापस राय ने कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी की उपस्थिति में निर्वाचन कार्मिकों से निर्वाचन कार्य के बारे में जानकारी लिया। इस दौरान श्री राय ने निर्वाचन कार्मिक दल को जवाबदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति से नहीं घबराने का हौसला आफजाई किया।