CG News :महासमुंद के 8 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

महासमुंद ,16 नवंबर। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के निर्वाचन में महासमुंद जिले में शुक्रवार 17 नवम्बर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जायेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए अपने संदेश में कहा है कि आइए मनाए लोकतंत्र का महापर्व और अपने नजदीकी मतदान केन्द्रों में जाकर अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करते हुए लोकतंत्र को सशक्त करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देवें।

जिले में कुल 1079 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इन मतदान केन्द्रों में ग्रामीण क्षेत्रों में 978 एवं शहरी क्षेत्रों में 101 मतदान केन्द्र स्थित है। जिसमें कुल 121 संवेदनशील मतदान केन्द्र एवं 958 सामान्य मतदान केन्द्र शामिल है। 1079 मतदान केन्द्रों के लिए 1350-1350 पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 01, 02, 03 को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया गया है। जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 08 लाख 55 हजार 503 है। इसमें 04 लाख 21 हजार 769 पुरुष मतदाता, 04 लाख 33 हजार 714 महिला मतदाता और 20 थर्ड जेंडर मतदाता है। इसमें 5 हजार 288 दिव्यांग मतदाता, 18 से 19 वर्ग के युवा मतदाता 30 हजार 390 और 80 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 07 हजार 576 है। सेवा मतदाताओं की कुल संख्या 375 है।

इसी तरह जिले में कुल 99 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए है। कुल 235 रूट चार्ट बनाए गए है तथा मतदान दल हेतु 12295 कर्मचारी उपलब्ध कराए गए हैं। जिले के 540 (50 प्रतिशत) मतदान केन्द्रों में वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। सभी मतदान केन्द्रों में रैम्प, पेयजल, विद्युत व शौचालय की व्यवस्था की गई है। उल्लेखनीय है कि नाम वापसी के पश्चात जिले में कुल 53 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। जिसमें सरायपाली से 08, बसना से 10, खल्लारी से 15 एवं महासमुंद से 20 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। पूरे निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निगरानी के लिए उड़नदस्ता 36, स्थैतिक निगरानी दल 63, वीडिया स्थैतिक दल 12, वीडिया अवलोकन दल 08, सहायक व्यय प्रेक्षक 04, मीडिया सेंटर और सी-विजिल के लिए 12 टीम गठित किया गया है। जिले में 10 अंतर्राज्यीय एवं 11 अंतरजिला चेकपोस्ट चिन्हांकन किया गया था। इस दौरान सी-विजिल से 30, कॉल सेंटर से 175, कंट्रोल रूम से 02 शिकायतें प्राप्त हुई है, जिसका समाधान किया गया है।

महासमुंद विधानसभा क्षेत्र की जानकारी
महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में कुल 246 मतदान केन्द्र है। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 208697 मतदाता है। जिसमें 102008 पुरुष मतदाता, 106680 महिला मतदाता एवं 09 तृतीय लिंग शामिल है। जबकि सेवा मतदाता 104 एवं दिव्यांग मतदाता 163 है। 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वृद्धजन मतदाता 1967 है। वहीं कुल 21 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के लिए 55 रूट चार्ट बनाए गए है। वही 4103 मतदान कर्मी मतदान सम्पन्न करायेंगे।

खल्लारी विधानसभा क्षेत्र की जानकारी
खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में कुल 277 मतदान केन्द्र है। इस विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 217323 मतदाता पंजीकृत है। जिसमें 106877 पुरुष मतदाता और 110438 महिला मतदाता तथा तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 08 है। वहीं सेवा मतदाता 66 एवं 1302 दिव्यांग मतदाता है। 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1818 मतदाता है। वहीं कुल 24 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 61 रूट चार्ट बनाए गए है तथा मतदान दल हेतु 4296 कर्मचारी उपलब्ध कराए गए हैं।

बसना विधानसभा क्षेत्र की जानकारी
बसना विधानसभा क्षेत्र में कुल 286 मतदान केन्द्र है। बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 224450 मतदाता है। जिसमें 110520 पुरुष मतदाता एवं 113927 महिला मतदाता तथा 03 तृतीय लिंग मतदाता शामिल है। वहीं सेवा मतदाता 131, दिव्यांग मतदाता 1093 एवं 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 2072 मतदाता है। बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 28 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसी प्रकार 58 रूट चार्ट बनाए गए है तथा मतदान दल हेतु 1863 कर्मचारी उपलब्ध कराए गए हैं।



सरायपाली विधानसभा क्षेत्र की जानकारी

सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में कुल 270 मतदान केन्द्र है। इस विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 205033 मतदाता है। जिसमें 102364 पुरुष मतदाता एवं 102669 महिला मतदाता शामिल है। वहीं सेवा मतदाता 74, दिव्यांग मतदाता 1930 एवं 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1719 मतदाता है। सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के लिए 26 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए है। इसी प्रकार 61 रूट चार्ट बनाए गए है तथा मतदान दल हेतु 2033 कर्मचारी उपलब्ध कराई गई है।