BREAKING:कांग्रेस विधायक समेत 6 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया

जशपुर,14 नवम्बर। विधानसभा चुनाव के बस दो दिन ही शेष रह गए हैं। जिसको लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी बीच जशपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर के कुनकुरी विधायक यू डी मिंज समेत 6 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। ​BJP की महिला कार्यकर्ता से दुर्व्यवहार के मामले में केस दर्ज किया गया।कल BJP ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया था। महिला से दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बता दें कि यह मामला कुनकुरी थाने में दर्ज हुआ। बता दें कि विधायक मिंज और उनके कार्यकर्ताओं के विरुद्ध जोकारी गांव की महिला मंजू भगत पति रामेश्वर भगत ने कुनकुरी थाने में लिखित शिकायत की थी। पुलिस ने शिकायत की जांच की।