14 जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे, जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही

बिलासपुर, 11 नवम्बर । जिले में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा दीवाली पर्व के दौरान जुआड़ियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए जाने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं उप पुलिस अधीक्षक (हेड क्वा) बिलासपुर के मार्गदर्शन में थाना मस्तूरी पुलिस द्वारा टीम बनाकर जुआड़ियों को जुआ खेलते पकड़ने में सफलता मिली है। आज क्षेत्र मे जुआ पर अंकुश लगाने हेतु 04 अलग- अलग टीमें गठित कर जुआड़ियों को ताश पत्ती से रूपये पैसो का दांव लगाकर जुआ खेलते पकडे जाने से सभी जुआडियान से कुल जुमला रकम 6700/ रू जप्त किया जाकर सभी जुआडियान को गिरफतार कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी- 01 नवीन राय पिता सामल दास राय उम्र 24 वर्ष निवासी इंदिरा आवास, कालेज के पास मस्तुरी, 2. प्रकाश निर्णेजक पिता सुरेश उम्र 19 वर्ष निवासी लटिया पारा मस्तुरी, 3. शंकर यादव पिता मिलन यादव उम्र 30 वर्ष निवासी लटिया पारा मस्तुरी, 4. समीर कुर्रे पिता संतोष कुरें उम्र 22 वर्ष निवासी गोपिया पारा मस्तुरी थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर, 5. राकेश यादव पिता समेश यादव उम्र 30वर्ष निवासी मस्तुरी, 6. संजय राठौर पिता अशोक उम्र 40 वर्ष निवासी मस्तुरी 07. बलराम केवट पिता लोरीक उम्र 35 वर्ष निवासी मस्तुरी 8. विवेक यादव पिता स्व. छोटू यादव उम्र 20 वर्षनिवासी मस्तुरी थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

9. असीम महिलांगे पिता रामकिशन उम्र 33 वर्ष ग्राम लावर ।

10 राजा बाबू गेंदले पिता रेशम लाल उम्र 25 वर्ष ग्राम लावर ।

11. सत्यप्रकाश खुटे पिता दशरथ उम्र 37 वर्ष ग्राम लावर थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर।

12. दीनदयाल पटेल पिता अवधराम उम्र 58वर्ष ग्राम लावर ।

13. विजय कुमार चांदन पिता लेन दास उम्र 53 वर्ष याम लावर।

14. चन्द्रकांत बघेल पिता रामरतन उम्र 25 वर्ष ग्राम लावर थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर।


इस कार्य मे थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत उप निरीक्षक सुजान जगत, उप निरी. रामनरेश यादव, सउनि हेमंत पाटले, सउनि वासुदेव सिह राजपूत प्रआर 1342 तेज कुमार रात्रे, आर. कृष्ण कुमार महिलांगे, आर. 213 शशिकरण आर. 868 सुखदेव माण्डरे आर. 809 रामसनेही साहू आर. 1249 अरविंद कुर्रे, आर 1067 लक्ष्मण देवांगन का कार्य सराहनीय योगदान रहा।