Vedant Samachar

कामिल इदरीस ने ली सूडान के प्रधानमंत्री पद की शपथ…

Vedant samachar
1 Min Read

खार्तूम,01जून 2025 । कामिल इदरीस ने सूडान के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। इदरीश ने सत्तारूढ़ संक्रमणकालीन संप्रभु परिषद के प्रमुख अब्देल फत्ताह अल-बुरहान के समक्ष शनिवार को शपथ ली।

परिषद ने एक बयान में कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद बुरहान और परिषद अन्य सदस्यों ने इदरीस से मुलाकात की और सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा की, जिसमें अर्थव्यवस्था को स्थिर करना, नागरिक आजीविका की रक्षा करना और राज्यों में व्यवस्था बहाल करना शामिल है।

Share This Article