Divorced : पत्नी से तलाक के लिए Honey Singh ने दी मोटी रकम, टूटा 12 साल पुराना रिश्ता!

मनोरंजन जगत के जाने माने सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह इन दिनों अपने गानों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले काफी वक्त से हनी सिंह और उनकी पत्नी का रिश्ता लाइमलाइट में है।

दोनों के तलाक को लेकर काफी विवाद देखने को मिला था। अब आखिरकार दोनों का तलाक हो गया है, कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। इस तलाक के लिए सिंगर ने मोटी रकम दी है।

शादी के 12 साल बाद हुआ हनी सिंह का तलाक-

कहते है कि वक्त के साथ साथ रिश्ते भी बदल जाते हैं और ये बाद शायद सच भी है। हनी सिंह के केस में भी ऐसा ही हुआ है। 20 साल के रिलेशनशिप के बाद हनी सिंह ने अपने बचपन के प्यार शालिनी के साथ शादी की थी, लेकिन शादी के 12 साल बाद वह दोनों अलग हो गए।

हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार तलाक फाइनल हो गया है। दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी के तलाक को मंजूर दे दी है। पिछले साल शालनी ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। बता दें कि हनी सिंह और शालिनी ने अपनी 12 साल की शादी तोड़ दी है।

तलाक के लिए हनी सिंह ने दी मोटी रकम-

हनी सिंह का तलाक कोई सस्ता तलाक नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स क मुताबिक, शालिनी ने हनी सिंह से एलिमनी के लिए 10 करोड़ की मांग की थी लेकिन अब दोनों के बीच 1 करोड़ रुपये की एलिमनी पर समझौता हुआ है। इस हिसाब से हनी सिंह ने अपनी पत्नी को 1 करोड़ एलिमनी पर इस तलाक का फैसला लिया है। गौरतलब है कि, बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर और रैपर हनी सिंह पिछले काफी वक्त से अपने तलाक को लेकर चर्चा में बने हुए थे।