छत्‍तीसगढ़ विस चुनाव 2023 : बस्तर में गरजे योगी आदित्यनाथ, बोले- कांग्रेस नहीं चाहती थी कि अयोध्या में राम मंदिर बने

जगदलपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 20 सीटों के लिए प्रचार के अंतिम दिन आज बस्तर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जमकर गरजे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, कांग्रेस नहीं चाहती थी कि अयोध्या में राम मंदिर बने। अगर कांग्रेस चाहती तो लंबे समय तक उनकी सरकार रही उन्होंने राम मंदिर का निर्माण नहीं करने दिया विवाद खड़ा किया। वे राम भक्तों को पिटवाते थे। उनके सहयोगी गोली चलवाते थे। उन्होंने तो कहा कि राम हुए की नहीं हम ये भी नहीं जानते। ये लोग भागवान राम के अस्तित्व पर ही प्रश्न खड़ा कर रहे थे।

https://x.com/AHindinews/status/1721061694888391165?s=20