मवेशी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड सहित चार आरोपी गिरफ्तार... - vedantsamachar.in

मवेशी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड सहित चार आरोपी गिरफ्तार…

एमसीबी, 04 अगस्त (वेदांत समाचार) : जिले की खड़गवां पुलिस ने मवेशी चोरी के एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की गई दो भैंस, एक भैंसा और वारदात में इस्तेमाल क्षतिग्रस्त पिकअप वाहन भी बरामद कर लिया है।मामला ग्राम मंगोरा के पतेरापारा का है, जहां जगदीश सिंह के घर से दो भैंस और एक भैंसा, कुल करीब 90 हजार रुपये कीमत के मवेशी चोरी हो गए थे।

शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के निर्देशन और थाना प्रभारी सुनील तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने महज 72 घंटे में मामले का खुलासा करते हुए चोरी के सभी मवेशी और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन जब्त कर लिया।जांच में पता चला कि गिरोह का मास्टरमाइंड मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी का अर्जुन सिंह राठौर है। पुलिस ने उसके साथ तीन अन्य आरोपियों—दिलीप सिंह, रामकुमार और दल प्रताप सिंह गौड़ को भी गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं के तहत न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया।