Accident News : खड़े ट्रक से जा भिड़े दो ट्रेलर जोरदार टक्कर में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त... - vedantsamachar.in

Accident News : खड़े ट्रक से जा भिड़े दो ट्रेलर जोरदार टक्कर में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त…

बिलासपुर, 04 अगस्त (वेदांत समाचार)। रतनपुर थाना क्षेत्र के दर्री मोड़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से आ रहे दो ट्रेलर अनियंत्रित होकर टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में एक ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे वाहन के चालक को भी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और पर्याप्त दूरी न बनाए रखना मानी जा रही है। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।