KORBA में करवा चौथ के दिन नवविवाहिता ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा…

कोरबा, 01 नवम्बर। जिले में करवा चौथ के दिन एक 23 वर्षीय नवविवाहिता ने म्यार में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से फांसी लगा रही हूं। मेरे पति को परेशान मत कीजिएगा। दरअसल, यह पूरा मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ापार बस्ती का है, जहां दीपका निवासी अंजली रात्रे नाम की महिला ने डेढ़ साल पहले ही मुड़ापार निवासी मनोज रात्रे से लव मैरिज की थी। दोनों की दो साल की एक बेटी भी है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार एक नवंबर को दोपहर में सास-ससुर खेत गए थे। पति काम पर गया था और बच्ची खेल रही है। तभी करवा चौथ के दिन ही अंजली फांसी ने सुसाइड नोट लिख फांसी के फंदे पर लटक गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब परिजन घर लौटे, तब अंजली फांसी पर झूलती मिली। वो यह दृश्य देखकर हैरान रह गए। अंजली की मौत के बाद से पूरे परिवार में मातम का माहौल पसर गया है। सुसाइड नोट जरूर मिला है, लेकिन मौत की वजह स्पष्ट नहीं है।

हरदीबाजार थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाया गया। फिलहाल पुलिस मामले में बयानों के आधार पर आगे की तफ्तीश में जुट गई है।