CM भूपेश ने BJP पर साधा निशाना, कहा ‘अमित शाह भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई रमन सिंह से ही शुरू करें’

राजनांदगांव, 29 अक्टूबर  छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए दिग्गज नेताओं का लगातार प्रदेश दौरा हो रहा है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आज छत्तीसगढ़ दौरे का दूसरा दिन है। राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव और कबीरधाम के दौरे पर हैं। सीएम भूपेश बघेल ने आमसभा में चुनावी हुंकार भरा। सीएम ने कहा कि अपने संबोधन में कहा कि भाजपा 15 साल सत्ता में रही है, लेकिन धोखे से भी जीत जाए भाजपा इसकी संभावना बहुत कम है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए सीएम भूपेश ने आगे कहा कि अमित शाह भ्रष्टाचारियों के खिलाफ करवाई करना चाहते है तो उसकी शुरुआत रमन सिंह से ही करें। भाजपा छत्तीसगढ़ सरकार को बदनाम करने का काम कर रही है। सभी खदान, उद्योग को भाजपा निजी हाथों में अदानी को बेच रही है। पांच साल पहले राहुल गांधी राजनांदगांव आए थे और घोषणा पत्र जारी किए थे।

सभी घोषणाओं को पूरा किया गया है। एक रास्ता राहुल गांधी का है जो जनता के साथ है। दूसरा रास्ता भाजपा का है जो राज्य और देश के संसाधनों को बेचने का काम कर रही है। अबकी बार 75 बार का नारा है। 75 नंबर विधानसभा में सभा हो रही है। इस बार इस विधानसभा को भी जितना है। केंद्र से धान के बोनस पर प्रतिबंध लगा के रखा है। जैसे ही प्रतिबंध हटेगा हम पिछले सरकार याने रमन सिंह के कार्यकाल के बाकी दो साल का बोनस भी देंगे।