[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

CG NEWS:देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत चैनपुर में संगोष्ठी का आयोजन…

CG NEWS:देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत चैनपुर में संगोष्ठी का आयोजन…

एमसीबी,30 मई 2025(वेदांत समाचार): जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंकिता सोम शर्मा के मार्गदर्शन में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत चैनपुर में स्वच्छता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोज़गार सहायक एवं स्व सहायता समूह की महिलाये उपस्थिति रही। स्वच्छता संगोष्ठी में ग्राम को ओडीएफ प्लस मॉडल बनाए जाने एवं 31 मई को सामुदायिक सहभागिता से सार्वजनिक स्थलों दार्शनिक स्थलों पर्यटन स्थलों जल स्रोतों के पास श्रमदान किये जाने हेतु चर्चा की गई एवं स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करने के लिए ग्राम पंचायत साल्ही परसगढ़ी चनवारीडांड के सरपंच को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सचिव ग्राम पंचायत नारायणपुर एवं रोजगार सहायक ग्राम पंचायत बुंदेली एवं स्वच्छता ग्राही को स्वच्छता किट एवं श्रीफल द्वारा सम्मानित किया गया।

[metaslider id="133"]

Vedant samachar