जांजगीर : जिला पंचायत CEO ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

जांजगीर-चांपा 25 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर के खुंटे ने आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 की तैयारियों का जायजा लेने जिले में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र पिपरदा, पुछेली, खपरीडीह, बम्हनीडीह, सोनाईडीह (चारपारा), गोविन्दा, करनौद, तालदेवरी के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान केन्द्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, बिजली, पानी, शौचालय, रैम्प, इंटरनेट सुविधा और व्हीलचेयर आदि की जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ ने प्रत्येक मतदान केन्द्र में दिव्यांगजनों और वृद्धजनों हेतु व्हीलचेयर रखने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुबेर उरेती सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।