कोरबा: रानी गेट में पारंपरिक तरीके से हुआ रावण दहन, आग लगते ही धू धू कर जला दशानन

कोरबा।शहर के पुरानी बस्ती रानी गेटदुर्गा एवं दशहरा उत्सव समिति में मंगलवार को दशहरा पर्व पर पारंपरिक तरीके से रावण दहन किया गया। इस मौके परजमकर आतिशबाजी भी की गई वही रानी गेट से जय श्री राम के नारे के साथरावण के पुतले दहन स्थल स्कूल परिसर में समिति के सदस्य पहुंचे आग लगते ही रावण धू-धू कर जल उठा। इस पर पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।न्याय की अन्याय पर, सदाचार की दुराचार पर, धर्म की अधर्म पर, गर्व की अहंकार पर, अच्छाई की बुराई पर, सत्य की असत्य पर और अंधकार पर उजाले के विजय का प्रतीक विजय दशमी का पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह रावण के पुतला का दहन किया गया। दशहरा उत्सव समिति के सदस्यों ने जैसे ही रावण के पुतला में आग लगाई पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। इसके पूर्व रंग बिरंगे आतिशबाजी का दर्शकों ने आनंद उठाया।