कांग्रेस सरकार आते ही पूर्व की तरह इस बार भी हम किसानों का कर्ज माफी करेंगे : CM भूपेश बघेल

सक्ति, 23 अक्टूबर। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल आज सक्ति में आमसभा को संबोधित करने जिले के प्रवास पर है। सक्ति विधानसभा में मुख्यमंत्री ने आमसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया है। वे आज सक्ति विधानसभा से चरणदास महंत को समर्थन देने पहुंचे है। साथ ही वे चरणदास महंत के नामांकन रैली में भी शामिल होंगे।

आमसभा में मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए एक बड़ी घोषणा की है। जिसमे उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में दोबारा सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया है I