BALCO :दो दिन बाद मचेगी गरबा-डांडिया की धूम, शिवमंदिर मोहल्ले में सज रहा पंडाल

कोरबा,14 अक्टूबर । परसाभांठा बालको के शिवमंदिर मोहल्ले में दुर्गापूजा का आयोजन धूम-धाम से करने की तैयारियां जोरों से चल रही है। कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान करने उत्सव समिति के सदस्य दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। पंडाल के पास खासकर युवाओं के लिए सबसे ज्यादा रूचिकर व आकर्षित करने वाले गरबा-डांडिया का भी भव्य आयोजन किया जाता है, जिसके लिए परिक्रम स्थल को सुधार कर व्यवस्थित किया जा रहा है। इस स्थल पर आकर्षक लाइटिंग के लिए झालर भी लगाए जा रहे हैं। उनके इस प्रयास को सफल बनाने क्षेत्र के निवासी भी सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन पर समिति के युवा सदस्य खुद पंडाल सजाने-संवारने में जुटे हुए हैं। प्रतिवर्ष के अनुसार इस बार भी माता दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पंडाल में प्रतिदिन-पूजा अनुष्ठान किया जाएगा। इस दौरान सुबह-शाम आरती का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्र की माताएं-बहनें मिलकर जसगीत गाएंगी और भजन-कीर्तन के साथ नौ दिन आराधना में लीन रहेंगी। सार्वजनिक सूर्योदय दुर्गा उत्सव समिति परसाभांठा की अध्यक्ष श्रीमती जानकी यादव ने बताया कि पूजा में बाबूलाल-गायत्री देवांगन व कुमार यादव-अनिता मुख्य जजमान की भूमिका निभाएंगे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से देवी स्थापना पूजा-अनुष्ठान पियूष बड़गैया के मार्गदर्शन में पूर्ण होगा।

समिति के सत्यनाराण देवांगन, फिरतीन साहू, लक्ष्मीन यादव, जगेश्वर चंद्रा, गोपीराम यादव, महावीर यादव, केसर साहू, पूरन यादव, कांति चौहान, संतोष देवांगन, संतोष यादव, मनीदास महंत, निलेश देवांगन, शुभम दीवान, राहुल यादव, मुकेश विश्वकर्मा, पवन देवांगन, अर्जुन यादव, द्वारका चौहान, विनोद धीवर, उमेश साहू, अजय यादव, प्रताप राठौर, प्रकाश गोस्वामी, शत्रुहन साहू, करण यादव, ईश्वर साहू, मुकेश सागर, विक्रम महंत, कार्तिक झा, राजीव झा, रामेश्वरी देवांगन, नीरा देवांगन, कुसुम साहू, भानू यादव, सूरज साहू, भीमदेव विश्वकर्मा, प्रतीक दीवान, राधेलाल यादव, पीताम्बर दास महंत, ऋषु झा, दुधेन दास, सोनू यादव, मनोज साहू, राजेश्वर देवांगन, अनिल गिरी, मनोज यादव, अनुराग साहू, ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम में भागीदार बनने का आग्रह किया है।