Shocking: चिकन नूडल्स खाते ही शरीर पड़ा नीला, फैला ऐसा इंफेक्शन कि…जानिए पूरा मामला…

कई लोगों को बाहर का खाना पसंद होता है। लोगों को चाइनीज खाना बहुत पसंद होता है। एक युवक को चाइनीज खाना इतना पसंद था कि वह आए दिन चिकन नूडल्स खाता था। इसी चिकन नूडल्स ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी और वह मरते-मरते बचा। यहां तक कि चिकन नूडल्स की वजह से उसे अपाहिज होना पड़ा।

चिकन नूडल्स ने बर्बाद कर दी युवक की जिंदगी

न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना जेसी नाम के लड़के के साथ घटी। दरअसल, जेसी के रूममेट को भूख लगी तो उसने किसी रेस्टोरेंट से चिकन नूडल्स ऑर्डर किया। उसने अपने हिस्से का चिकन नूडल्स खाया और जेसी के हिस्से का चिकन नूडल्स फ्रिज में रख दिया। यह नूडल्स पूरे एक दिन फ्रिज में रखा रहा और अगले दिन जेसी ने फ्रिज से निकालकर वही चिकन नूडल्स खा लिए। खाते समय जेसी को बिल्कुल भी नहीं महसूस हुआ कि चिकन खराब हो चुका है।

जिंदा बचाने के लिए डॉक्टरों ने बना दिया अपाहिज

चिकन नूडल्स खाने के बाद उसे तेज बुखार आया। इसके अलावा उसके दिल की धड़कन 166 बीट्स प्रति मिनट होगई। उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचते-पहुंचते जेसी का शरीर नीला पड़ने लगा। जब डॉक्टर ने जांच किया तो पता चला कि उसे बैक्टीरियल इंफेक्शन हुआ है। उसके शरीर में तेजी से सेप्सिस का इंफेक्शन फैल रहा था। इसके अलावा जेसी की किडनी ने काम करना बंद कर दिया था। जेसी की जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उसके हाथों कि अंगुलियां और दोनों पैर काटने पड़े।