CG News :मानसून की विदाई के लिए परिस्थियां हुई अनुकूल, अगले सप्ताह तक होगी विदाई

रायपुर, 08 अक्टूबर   छत्तीसगढ़ के साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा आदि क्षेत्रों में अब मानसून की विदाई के लिए परिस्थियां अनुकूल हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह के मध्य तक दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई संभावित है। 12 अक्टूबर के आसपास मानसून विदाई की घोषणा भी हो सकती है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा और किसी भी प्रकार से बदलाव की संभावना नहीं है। आने वाले चार दिनों में तो अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से अब आउटर क्षेत्रों में रात में हल्की ठंड भी शुरू होने लगी है। आने वाले दिनों में भी प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा।

122 दिनों में प्रदेश में 1061.3 मिमी हुई बारिश

एक जून से लेकर 30 सितंबर तक प्रदेश में 1061.3 मिमी बारिश हुई है,जो सामान्य से सात फीसद कम है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जुलाई-अगस्त में पिछड़ने के बाद सितंबर के महीने ने प्रदेश में बारिश की कमी पूरी कर दी है।अब पांच जिलों ज्यादा बारिश, 16 जिलों में सामान्य बारिश, छह जिलों में कम बारिश हुई है। रायपुर जिले में 1296.2 मिमी बारिश हुई है,जो पिछले वर्ष की तुलना में काफी अच्छी है।

प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान में आगामी दो दिनों में दो डिग्री तक वृद्धि और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने के आसार नहीं हैं। पूर्वानुमान अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमानरायपुररविवार 35.0 23.0सोमवार 35.1 23.2दुर्गरविवार 34.6 20.6सोमवार 34.4 20.4बिलासपुररविवार 34.2 22.8सोमवार 34.0 22.6 .