भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में जापान को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता

आज शनिवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन के हांगझू में एशियाई खेलों में जापान को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए दीपिका (5′) और सुशीला चानू (50′) ने गोल किए, जबकि जापानी कप्तान नागाई यूरी (30′) ने अपनी टीम के लिए गोल किया।

एशियन गेम में अबतक भारत ने कुल 104 पदक हासिल किया है। इसमें 28 गोल्ड, 35 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।