मंत्री अकबर ने चेकडेम का लोकर्पण किया

कवर्धा, 04 अक्टूबर  वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि-विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बोड़ला विकासखंड के ग्राम पंचायत महली के आश्रित ग्राम सिरमी में 17 लाख 93 हजार रुपए की लागत से नवनिर्मित चेकडेम का लोकर्पण किया। मंत्री अकबर लोकार्पण कार्यक्रम में ग्राम सिरमी पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।

मंत्री अकबर ने कहा कि वनांचल क्षेत्र में विकास के लिए लगातार निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। एक गांव से दूसरे गांव कनेक्ट करने के लिए पुल-पुलिया और रोड निर्माण कार्य भी किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामवासियों को आवागमन में सुविधा मिले। वनांचलवासियो की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, कृष्णा कुमार नामदेव विशेष रूप से उपस्थित थे।