खाकी की मानवता : सहायक उप निरीक्षक विनोद सिंह ने बेहोश हालत में पड़ी मिली महिला को तत्काल पानी एवं जूस पिलाकर अस्पताल में कराया भर्ती

दुर्ग, 2 अक्टूबर। पुलिस विभाग दुर्ग में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक विनोद सिंह जिनकी डियुटी यातायात व्यवस्था हेतु पावर हाउस ब्रिज के नीचे ड्यूटी करते हुए उनकी नजर ब्रिज के नीचे एक महिला बेहोश हालत में पड़ी मिली जिसे तत्काल पानी एवं जूस पिलाकर होश में लाया गया और 108 एम्बुलेंस के माध्यम से तत्काल बेहतर इलाज हेतु सुपेला शासकीय अस्पताल में भर्ती के लिये रवाना किया गया।