Parineeti Chopra की चूड़ा रस्म की अनदेखी फोटो वायरल, खिलखिलाती दुल्हन को देख Priyanka की मां ने कही ऐसी बात

Parineeti Chopra Choora Ceremony Photo: हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अब मिस से मिसेज बन गई हैं। कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस ने अपने सपनों के राजकुमार राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ सात फेरे लिए थे। शादी के बाद से ही एक्ट्रेस की प्री-वेडिंग फोटोज वायरल हो रही हैं। हल्दी सेरेमनी के बाद अब उनकी चूड़ा सेरेमनी की तस्वीर सामने आई है।

परिणीति चोपड़ा ने उदयपुर के लीला पैलेस में राघव चड्ढा के साथ शादी रचाई थी। शादी में परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) शामिल नहीं हो पाई थीं, लेकिन उनकी मां मधु चोपड़ा ने हर फंक्शन को खूब एन्जॉय किया था। हाल ही में, मधु ने परिणीति की चूड़ा सेरेमनी से फोटो दिखाई है।

परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी की फोटो वायरल

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी से एक फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए मधु चोपड़ा ने अपनी भतीजी को खुशमिजाज दुल्हन बताया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अपनी चूड़ा सेरेमनी में सबसे खुश दुल्हन।”

तस्वीर में दुल्हन परिणीति बेहद खुश नजर आ रही हैं। परिणीति ने इस फंक्शन में येलो कलर का सलवार-सूट पहना था और सिर पर दुपट्टा ओढ़ा था। खुले बाल और कम मेकअप के साथ परिणीति की स्माइल थी, जो उन्हें बहुत ही खूबसूरत बना रही थी। फोटो में खिलखिलाती दुल्हन अपना चूड़ा और कलीरें फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।

क्यों परिणीति की शादी में शामिल नहीं हुई थीं दीदी प्रियंका?

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) परिणीति और राघव की शादी में शामिल नहीं हो पाए थे। देसी गर्ल की मां ने बताया था कि वे काम के चलते परिणीति की शादी में नहीं आ पाए। हालांकि, प्रियंका ने परिणीति की सगाई अटेंड की थी। उस वक्त भी निक काम के चलते नहीं आ पाए थे।