Vedant Samachar

CG BREAKING : नेशनल हाइव 43 डीजल टैंकर आग की चपेट में, नेशनल हाईवे में मचा हड़कंप…

Vedant samachar
1 Min Read

सरगुजा 27 मई 2025 (वेदांत समाचार) । नेशनल हाइव 43 पर लमगांव पुल के पास आज सुबह करीबन 10 बजे डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. टैंकर पलटते ही उसमें आग लग गई, जिसकी लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई पड़ रही थी. जानकारी के अनुसार, डीजल टैंकर अंबिकापुर से पत्थलगांव की ओर की जा रहा था. टैंकर में आग लगने के घंटों बाद भी न तो पुलिस मौके पर पहुंची थी, और न की फायर ब्रिगेड. हादसे की वजह से सड़क पर जाम लग गया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. वहीं कुछ राहगीर खतरे के बीच टैंकर के बगल से होते हुए आना-जाना कर रहे हैं. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है.

Share This Article