Vedant Samachar

सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता 18 नक्सलियों ने डाले हथियार…

Vedant samachar
1 Min Read

सुकमा 27 मई 2025 (वेदांत समाचार) । जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। दक्षिण बस्तर डिवीजन और पीएलजीए बटालियन नंबर-01 से जुड़े 4 हार्डकोर नक्सलियों सहित कुल 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। आत्मसमर्पित सभी नक्सलियों पर कुल 39 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस अभियान को छत्तीसगढ़ शासन की “नक्सल सदस्य मुक्त ग्राम पंचायत योजना” और “नक्सल आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति” के तहत अंजाम दिया गया है। योजना के अनुसार, नक्सलियों से मुक्त घोषित हर ग्राम पंचायत को 1 करोड़ रुपये की विकास राशि प्रदान की जाती है। इन्हीं प्रयासों से प्रभावित होकर कई नक्सली समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं। बता दें कि आत्मसमर्पित नक्सलियों में 2 पुरूष पर 8-8 लाख, 1 अन्य पुरूष और 1 महिला नक्सली पर 5-5 लाख, 6 अन्य पुरूष पर 2-2 लाख और 1 अन्य पुरूष नक्सली पर 1 लाख कुल 39 लाख रुपये के ईनाम घोषित है।

Share This Article