Munmun Dutta Birthday: TMKOC के सेट पर ‘बबीता जी’ ने मनाया अपना बर्थडे, फैंस को खली ‘जेठालाल’ की कमी

Munmun Dutta Birthday Celebration At TMKOC Set: छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) 28 सितंबर 2023 को 36 साल की हो गई हैं। पश्चिम बंगाल में जन्मीं मुनमुन को लॉन्गेस्ट रनिंग टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) से पॉपुलैरिटी मिली है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता जी का किरदार निभा रहीं मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने अपना 36वां जन्मदिन शो के सेट पर सेलिब्रेट किया। इसका वीडियो भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

मुनमुन दत्ता ने TMKOC के सेट पर मनाया बर्थडे

मुनमुन दत्ता ने ‘तारक मेहता‘ के सेट पर बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। क्लिप में एक्ट्रेस को अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए बहुत खुश होते देखा जा सकता है। वह नाचते-झूमते केक काटने के लिए जाती हैं। इसके बाद एक्ट्रेस ने केक काटती हैं और अपने सभी को-स्टार्स को केट खिलाती हैं।

यूं तो इस सेलिब्रेशन में हर कोई मौजूद होता है, लेकिन फैंस को एक की कमी खली। दरअसल, मुनमुन के बर्थडे वीडियो में जेठालाल यानी दिलीप जोशी (Dilip Joshi) नहीं दिखाई देते हैं। फैंस ने जेठालाल को काफी मिस किया। कमेंट बॉक्स पर उनके फैंस पूछ रहे थे कि उनके जेठालाल किधर हैं।

सेट पर बर्थडे मनाकर खुश हुईं मुनमुन 

मुनमुन दत्ता ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “और इस तरह मैंने बर्थडे सेलिब्रेट करना शुरू किया। मेरी टीम को धन्यवाद, जिन्होंने मुझसे कुछ ऐसा करवाया जो मैं शायद ही कभी करना पसंद करती हूं और वह है सेट पर केक काटना। सेट पर मेरे सभी अद्भुत लोगों को उपस्थित रहने और मेरे जन्मदिन पर लाने और इस छोटे से उत्सव का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद।” साथ ही मुनमुन दत्ता ने जो उनके बर्थडे पर मौजूद नहीं रहे, उन्हें मिस भी किया। मुनमुन ने ये भी कहा कि वह अपनी फेवरेट हैं।