CG NEWS : स्वास्थ्य विभाग के इन कर्मचारियों की सैलरी में हुई बढ़ोतरी…आदेश जारी

रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने आज अनुबंध चिकित्सकों का मान देय बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है।स्वास्थ्य फेडरेशन की पिछले दिनों हुई हड़ताल की एक अहम मांग थी।

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री बघेल और उप मुख्यमंत्री सिंहदेव को धन्यवाद ज्ञापित किया है। और उनके आश्वासन अनुरूप जल्द ही सभी मांगों को लेकर सरकार द्वारा निर्णय लिए जाने के लिए विश्वास जताया है। फेडरेशन के पदाधिकारी टारजन गुप्ता,डॉक्टर इकबाल हुसैन,डॉक्टर रीना राजपूत,देवाश्री,अंशिला बेस,सुमन शर्मा, भूपेंद्र सोनी,प्रवीण ढिढवंशी,श्रीमती सरोज बाघमार,डॉक्टर पंकज ,आर. के.शर्मा,सुरेश पटेल,संतलाल साहू ने आभार व्यक्त किया।