विश्व कप के लिए सभी 10 टीमें घोषित, भारत-ऑस्ट्रेलिया ने किया एक-एक बदलाव, यहां देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। भारत में कुछ दिन बाद वनडे विश्व कप की शुरुआत होगी। टूर्नामेंट के 13वें संस्करण की शुरुआत पांच अक्तूबर को होगी। फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। विश्व कप में इस बार 10 टीमें हिस्सा लेंगी। मेजबान भारत के अलावा गत विजेता इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड का खेलना तय है। इनमें से कई टीमें तो भारत पहुंच भी चुकी हैं।

WC 2023: All the Updated squads for ICC Mens Cricket World Cup 2023; India, Australia make changes in Team

2019 में इंग्लैंड की टीम चैंपियन बनी थी – फोटो : सोशल मीडिया

2019 वनडे विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था। इस बार जोस बटलर की अगुआई में यह टीम अपने खिताब की रक्षा करने उतरेगी। अब तक सभी 10 टीमों ने अपनी-अपनी टीमों की घोषणा कर दी है। 28 सितंबर टीमों में बदलाव करने की आखिरी तारीख थी। अब किसी भी देश को अपनी टीम में बदलाव करने के लिए पहले आईसीसी से इजाजत लेनी होगी।

WC 2023: All the Updated squads for ICC Mens Cricket World Cup 2023; India, Australia make changes in Team

रोहित और कमिंस – फोटो : सोशल मीडिया

28 सितंबर यानी गुरुवार को दो टीमों ने अपने-अपने स्क्वॉड में एक-एक बदलाव किए। इनमें भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में ऑलराउंडर एश्टन एगर की जगह बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को और भारत ने चोटिल ऑलराउंडर अक्षर पटेल की जगह ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। 

आइए जानते हैं 10 टीमों में किन-किन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है…

WC 2023: All the Updated squads for ICC Mens Cricket World Cup 2023; India, Australia make changes in Team

अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका – फोटो : सोशल मीडिया

अफगानिस्तान 
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक।

WC 2023: All the Updated squads for ICC Mens Cricket World Cup 2023; India, Australia make changes in Team

ऑस्ट्रेलियाई टीम – फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया 
पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, शॉन एबॉट, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क। 

एक बदलाव: एश्टन एगर की जगह मार्नस लाबुशेन।

WC 2023: All the Updated squads for ICC Mens Cricket World Cup 2023; India, Australia make changes in Team

बांग्लादेश की टीम – फोटो : सोशल मीडिया

बांग्लादेश 
शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो (उपकप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, शाक महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान , हसन महमूद, शोरिफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।

WC 2023: All the Updated squads for ICC Mens Cricket World Cup 2023; India, Australia make changes in Team

इंग्लैंड की टीम – फोटो : T20 World Cup/Twitter

इंग्लैंड (डिफेंडिंग चैंपियंस) 
जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।विज्ञापन

WC 2023: All the Updated squads for ICC Mens Cricket World Cup 2023; India, Australia make changes in Team

भारतीय क्रिकेट टीम – फोटो : सोशल मीडिया

भारत 
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन ,सूर्यकुमार यादव। 

एक बदलाव: अक्षर पटेल की जगह रविचंद्रन अश्विन।

WC 2023: All the Updated squads for ICC Mens Cricket World Cup 2023; India, Australia make changes in Team

नीदरलैंड की टीम – फोटो : सोशल मीडिया

नीदरलैंड 
स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ’डोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रोल्फ वैन डर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब जुल्फिकार, शारिज अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट।

WC 2023: All the Updated squads for ICC Mens Cricket World Cup 2023; India, Australia make changes in Team

न्यूजीलैंड की टीम – फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड 
केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लोकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लाथम, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिच सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साऊदी, विल यंग।

WC 2023: All the Updated squads for ICC Mens Cricket World Cup 2023; India, Australia make changes in Team

पाकिस्तान की टीम – फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान 
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम।

WC 2023: All the Updated squads for ICC Mens Cricket World Cup 2023; India, Australia make changes in Team

दक्षिण अफ्रीका की टीम – फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीका 
तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रासी वान डर डुसेन, लिजाड विलियम्स।

WC 2023: All the Updated squads for ICC Mens Cricket World Cup 2023; India, Australia make changes in Team

श्रीलंका की टीम – फोटो : सोशल मीडिया

श्रीलंका 
दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उपकप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, लाहिरू कुमारा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, महीश तीक्ष्णा, दुनिथ वेललागे, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, दुशन हेमंथा। 

ट्रैवलिंग रिजर्व: चमिका करुणारत्ने।