Mouni Roy Birthday: बैकग्राउंड डांसर बन शुरू किया करियर, मेहनत के दम पर पलटी किस्मत, TV से पहुंचीं बॉलीवुड

मौनी रॉय टीवी और बॉलीवुड की दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती हैं। खूबसूरती के साथ एक्ट्रेस के शानदार आर्टिस्ट भी हैं। मौनी रॉय को डांस में भी महारत हासिल है। एक्ट्रेस ने इस शोहरत को पाने के लिए खूब मेहनत भी की है। इसमें टीवी ने भरपूर साथ दिया है। मौनी रॉय, पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले से ताल्लुक रखती हैं। शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद मौनी ग्रेजुएशन के लिए दिल्ली आ गईं। पत्रकारिता के क्षेत्र नाम कमाने की चाहत लिए एक्ट्रेस ने जामिया मिलिया इस्लामिया में मास कम्यूनिकेशन में एडमिशन ले लिया, लेकिन उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। इसका पीछे कारण एक्टिंग के लिए उनकी दीवानगी बना।

हीरोइन नहीं, बैकग्राउंड बनी मौनी

दिल्ली छोड़कर मौनी रॉय मायानगरी मुंबई में अपनी किस्मत आजमाने पहुंच गईं। काफी हाथ-पैर मारने के बाद उन्हें हीरोइन तो नहीं, लेकिन हीरोइन के पीछे बैकग्राउंड डांसर बनने का मौका मिला। एक्टिंग के सपने के साथ मुंबई आई मौना के करियर की शुरुआत कुछ ऐसी हुई।

टीवी ने दिया साथ

मौनी रॉय ने इसके बाद टीवी का रुख कर लिया और कई ऑडिशन देने बाद उन्हें एकता कपूर का पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी मिला। इस ड्रामा सीरियल में मौनी ने कृष्णा तुलसी का रोल निभाया था। किरदार छोटा था, लेकिन इसने मौनी को पहचान दिलानी शुरू कर दी। इसके बाद मौनी एकता कपूर का शो नागिन मिल गया, जिसने उनकी किस्मत एकदम से पलट दी।

एक शो ने पलटी किस्मत

नागिन टीवी का हिट शो बन गया। इसके साथ ही मौनी रॉय की किस्मत चमक उठी। हालांकि, शोहरत कमा रही मौना लगातार आगे बढ़ती रहीं। नागिन के बाद उनके दूसरे शो देवों के देव महादेव ने और भी पॉपुलैरिटी दिलाई। इसके बाद मौनी मौनी झलक दिखला जा, नच बलिए, कस्तूरी, दो सहेलियां, और जुनून- ऐसी नफरत तो इशक कैसा समेत कई टीवी शो में नजर आईं।

गोल्ड और केजीएफ का मिला ऑफ

टीवी की दुनिया में राज करती मौनी रॉय को बॉलीवुड से भी ऑफर मिलने लगे। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड के जरिए बतौर लीड एक्ट्रेस हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। मौनी रॉय ने केजीएफ में एक डांस नंबर भी किया था।  

ब्रह्मास्त्र में मिला मौका

मौनी रॉय बीते साल अयान मुखर्जी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार्स शामिल थे। इसके बाद मौनी ने फिर पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा।