Bhadrapada Purnima 2023: भाद्रपद पूर्णिमा पर बनेंगे 4 दुर्लभ योग, 29 सितंबर को जरूर करें ये काम

Bhadrapada Purnima 2023। हिन्दू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष धार्मिक महत्व है। इसमें भादो पूर्णिमा का काफी शुभ माना जाता है और इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है।

हिंदू पंचांग के मुताबिक, भादो मास की पूर्णिमा से ही पितृपक्ष की शुरुआत होती है और इस साल 29 सितंबर को भादो पूर्णिमा है और इस दिन कई शुभ संयोग निर्मित हो रहे हैं। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, 28 सितंबर शाम 6:49 बजे भादो पूर्णिमा शुरू होगी और 29 सितंबर को दोपहर 3:26 बजे भादो पूर्णिमा का समापन होगा। चंद्रोदय का समय शाम 6:18 बजे है और इस कारण से भादो पूर्णिमा 29 सितंबर को मनाई जाएगी।

भादो पूर्णिमा पर बनेंगे ये शुभ संयोग

पंचांग के मुताबिक, भादो पूर्णिमा पर सर्वार्थ सिद्धि योग, वृद्धि योग, ध्रुव योग और अमृत सीधी योग का निर्माण भी हो रहा है। इस दौरान कुछ उपायों को करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

भादो पूर्णिमा पर करें ये उपाय –

  • पौराणिक मान्यता है कि भादो पूर्णिमा पर दान-पुण्य करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस दिन करने से अपार सुख की प्राप्ति होती है। मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।
  • भादो पूर्णिमा पर देवी लक्ष्मी को लाल रंग के फूल और इत्र अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से धन की प्राप्ति होती है और परिवार में सुख समृद्धि आती है।
  • भाद्रपद पूर्णिमा के दिन भक्तों को अपने मस्तक पर पूजा के बाद सफेद चंदन का टीका लगाना चाहिए। इससे मानसिक तनाव दूर होता है।
  • भादो पूर्णिमा पर पीपल के पेड़ की पूजा करना चाहिए और तांबे के पात्र से जल अर्पित करना चाहिए। इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। पितर भी प्रसन्न होते हैं।