Parineeti Chopra Wedding: 104 दिन में बनकर तैयार हुआ परिणीति का वेडिंग लहंगा, जाने क्या है इसमें खास

Parineeti Chopra Bridal Look: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों में उदयपुर के लीला पैलेस में 24 सितंबर को शादी की रस्में पूरी कीं। इस मौके पर परिणीति बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हर कोई सोशल मीडिया पर बस उनकी एक झलक के राह देख रहा था।

इसी बीच लोगों के इंतजार को खत्म करते हुए एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना वेडिंग लुक शेयर किया। राघव और परिणीति की शादी की तस्वीरें सामने आते ही हर कोई एक्ट्रेस के वेडिंग लुक के बारे में बातें कर रहा है। एक्ट्रेस का वेडिंग लुक खूबसूरत होने के साथ ही काफी खास भी है। आइए जानते हैं क्या है एक्ट्रेस के इस वेडिंग लहंगे की खासियत-

आइवरी शेड का लहंगा

परिणीति का आइवरी और गोल्ड शेड का लहंगा उन्हें बेहद सिंपल और क्लासी लुक दे रहा था। मनीष मल्होत्रा के इस डिजाइनर लहंगे में परी सच में हुस्न परी लग रही थीं। खास बात यह है कि उनके इस लहंगे को बनाने में लगभग 104 दिन का समय लगा। टोनल एक्रु बेस से बने इस लहंगे पर सीक्विन का बहुत ही बारीक हैंडवर्क किया गया है। दुपट्टे का बेस ट्यूल के कपड़े का है, जिसके बॉडर पर सीक्विन का काम किया गया है और किनारे पर मोती लगे हैं। इस दुपट्टे की एक खासियत यह भी है कि इस पर बदला वर्क से राघव लिखा हुआ है, जो इसे पर्सनलाइज्ड टच देता है। आप भी अपने लहंगे को ऐसे कस्टमाइज करवा सकती हैं, जिससे अपनी वेडिंग ड्रेस को पर्सनल टच मिल सकता है।

जूलरी

परिणीति चोपड़ा की जूलरी भी मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई है। अपनी शादी के लिए उन्होंने मल्टीलेयर्ड अनकट डाइमंड नेकलेस को चुना, जिसमें जाम्बियन और रशियन एमराल्ड लगे हैं। इसके साथ ही परिणीति ने मांग टीका, हाथ फूल और इयरिंग्स पहने थे ,जो उनके ब्राइडल लुक को कंप्लीट कर रहे थे। ट्रेडिशनल पंजाबी ब्राइड की तरह परिणीति ने पेस्टल शेड का चूड़ा और कस्टमाइज्ड कलीरे पहन अपने लुक को पूरा किया।

मेकअप

परिणीति ने अपने सॉफ्ट ग्लैम लुक के लिए न्यूड शेड का आइशैडो और लिपस्टिक लगाया था। उनकी लॉन्ग लैशेस और पीची ब्लश उनके मेकअप में चार चांद लगा रहे हैं। अगर आप भी अपने स्पेशल डे पर बहुत हैवी मेकअप नहीं करना चाहते, तो यह न्यूड मेकअप लुक एक अच्छा ऑप्शन है।

मिनीमल मेहंदी

ट्रेडिशनल ब्राइडल मेहंदी को डिच करते हुए, परिणीति ने अपने हाथों और पैरों के लिए मिनीमल मेहंदी डिजाइन का चुनाव किया। वैसे भी मिनीमल मेहंदी डिजाइन इन दिनों खूब प्रचलन में है। इससे पहले भी आलिया और कियारा ने अपनी शादी पर मिनीमल मेहंदी लगाई थी। परिणीति ने अपने लहंगे के रंग की नेल पेंट लगाकर अपने हाथों को एक सटल टच दिया है।

हेयर स्टाइल

हल्के वेवी और खुले बालों के साथ परिणीति ने अपने ब्राइडल लुक को बेहद सादगी के साथ बरकरार रखा। बिना किसी हेयर एक्सेसरी का इस्तेमाल किए हुए, उन्होंने अपने बालों को पीछे की तरफ रखा, जिससे उनके बाल उनके चेहरे को फ्रेम नहीं कर रहे थे और लुक निखर कर आ रहा था।