अनंतनाग में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर को मार गिराया

श्रीनगर। अनंतनाग में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी मिल गई है। सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर उजैर खान को मार गिराया है। ADGP कश्मीर विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया अभी लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर मारा गया है और उसका शव मिल गया है। एक और आतंकी का शव दिख रहा है लेकिन उसका शव बरामद नहीं हुआ है। खोज अभियान जारी है… हमारे पास 2-3 आतंकी होने की आशंका है। हमें तीसरे आतंकी के शव मिलने की भी संभावना है। खोज अभियान जारी रहेगा।