कोरबा ,25मई 2025(वेदांत समाचार)। जिले के उरगा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कुदुरमल में संचालित रेत घाट को लेकर पंचायत ने स्थिति स्पष्ट की है। ग्राम वासी संजू वैष्णव ने पंचायत के हित में काम करने की बात कहते हुए अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है।
पंचायत का पक्ष
पंचायत की ओर से स्थिति स्पष्ट करते हुए उरगा थाना में आवेदन दिया गया है। इसमें बताया गया है कि ग्राम पंचायत कुदुरमाल में 14 अप्रैल 2025 को विशेष ग्राम सभा में ग्राम पंचायत को संपूर्ण प्रभार सौंपे जाने हेतु प्रस्ताव पास किया गया था। सरपंच की तबीयत खराब होने के कारण रायल्टी उपलब्ध नहीं हो पाया है, जिससे अवैध रेत उत्खनन का कार्य जारी है।

ग्रामवासियों की भूमिका
ग्राम पंचायत के सरपंच और सभी पंचों की सहमति से ग्रामवासियों को रेत घाट के द्वार पर अवैध उत्खनन रोकने के लिए खड़ा किया गया है। 200 रुपये वसूली की बात को गलत बताया गया है और कहा गया है कि ट्रैक्टर मालिक और चालक ग्रामवासियों को धमकी दे रहे हैं और अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।
पंचायत की मांग
पंचायत ने आग्रह किया है कि शासन-प्रशासन द्वारा अतिशीघ्र नियमावली और रायल्टी उपलब्ध कराया जाए और रेत उत्खनन की अवैध पद्धति को रोकने के लिए उचित कार्यवाही की जाए।
