Vedant Samachar

OMG! हनीमून पर डॉक्टर दूल्हे ने कर दी ऐसी हरकत, बेडरूम में ही चीखने लगी दुल्हन, रात को फ्लाइट से लौटी वापस…

Vedant samachar
2 Min Read

यूपी के महाराजगंज में हनीमून पर गोवा गई दुल्हन के साथ एक घटना घट गई। बेडरूम के अंदर डॉक्टर दूल्हे ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद दुल्हन चीखने लगी। दूल्हे की हरकत से परेशान दुल्हन रात को ही फ्लाइट से वापस अपने घर आ गई। इसके बाद परिवार वालों के साथ थाने पहुंची और केस दर्ज कराया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक लड़की की 12 फरवरी को निचलौल क्षेत्र के चमनगंज पुल के पास रहने वाले रत्नेश गुप्ता के साथ शादी हुई थी। शादी हिंदू रीति-रिवाज से कराई गई। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी जब मायके वालों को हुई तो वह ससुराल पहुंचे और बातचीत करके मामला शांत कराया। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 फरवरी को दुल्हन अपने डॉक्टर पति के साथ हनीमून मनाने गोवा चली गई।

पीड़िता ने बताया कि बेडरूम में जाते ही डॉक्टर पति ने उससे मारपीट शुरू कर दी। पति उसे इस कदर पीटा कि बेडरूम में ही दर्द से चीखने लगी। इसकी जानकारी उसने मायके वालों को दी। इसके बाद 22 जनवरी को मायके वालों ने फ्लाइट की टिकट बुक कराकर घर बुला लिया। इसके बाद वह परिवार के साथ कोतवाली पहुंची और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गोवा में पति ने गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।

Share This Article